UP News : Agra Metro पर सियासी तूफान, नाम बदलने पर मचा घमासान ! Hindi News
ABP Ganga | 07 May 2022 12:24 PM (IST)

आगरा (Agra) में एक बार फिर नाम की सियासत तेज होती दिख रही है. आगरा दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) जब मेट्रो प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे, तब आगरा छावनी से विधायक जीएस धर्मेश ने मांग रखी कि प्रस्तावित जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर प्राचीन शिव मंदिर मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर रखा जाए.