Agra : 11वीं की नाबालिग छात्रा के दिनदहाड़े स्कूल से अगवा किए जाने पर मची सनसनी !
ABP Ganga | 13 Apr 2022 03:30 PM (IST)

आगरा में 11वीं की नाबालिग छात्रा के दिनदहाड़े स्कूल से अगवा किए जाने के बाद सनसनी मची हुई है... यूपी सरकार ने मामले में संज्ञान ले लिया है... बताया जा रहा है कि प्रेम नगर के रहने वाले फर्नीचर कारोबारी की बेटी को सुबह उनके ताऊ शहीद नगर स्थित डॉ वी एस रॉय स्कूल छोड़ कर आए... थोड़ी देर बाद जब ताऊ वहां से गुजर रहे थे युवती दो युवकों के साथ बाइक पर जाती हुई दिखे... जिसका पीछा करने पर वो बाइक से नीचे गिर गये और जख्मी हो गए... वहीं मामले की गंभीरता देख एडीजी जोन राजीव कृष्ण और एसएसपी थाना सदर पहुंचे... जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है... वहीं स्कूली छात्राओं का कहना है कि स्कूल के बाहर अक्सर मनचले खड़े रहते हैं.. कभी भी पुलिस नजर नहीं आतीं...