Agnipath Protest: बवाल नहीं...सवाल पर बनेगी बात ! | Akshamy
ABP Ganga | 18 Jun 2022 08:16 PM (IST)

अग्निपथ योजना के विरोध में बीते शुक्रवार को तुलना में आज काफी कम आगजनी और हिंसा हुई. उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई का असर दिखा. आगजनी और पथराव की जगह प्रदर्शन में केवल नारे गूंजे. इसके बावजूद कुछ शहरों में प्रदर्शनकारियों का मुखौटा पहने कुछ उपद्रवियों ने बसें फूंक दीं, कई वाहन जला दिए और तोड़फोड़ किया. विरोध प्रदर्शन हक है लेकिन इसके खांचे में हिंसा, आगजनी पत्थरबाजी किसी भी तरीके से फिट नहीं बैठती.