कोरोना के बाद अब फंगस का कहर, हर तरफ डर के साए में देश
ABP Ganga | 24 May 2021 10:58 PM (IST)

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में डर बना हुआ है. ये डर टीके से मौत की अफवाह का है. कई गांवों में इस तरह की अफवाहें फैली हुई हैं. इसका सबसे बड़ा जरिया सोशल मीडिया है. वहीं गाजियाबाद में येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है. इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि तीस साल बाद ऐसा केस देखा है. ये बेहद चुभने वाली सूचना है.