लोनी कांड: पहले Akhilesh अब Nand Kishor Gurjar के साथ आई आरोपी उमेद की फोटो
ABP Ganga | 17 Jun 2021 11:06 PM (IST)

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई के बाद उसके साथ फेसबुक लाइव करके सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के आरोपी सपा नेता उमेद पहलवान की अखिलेश यादव के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं अब उसी उमेद की बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ तस्वीरें आना शुरू हो गई हैं. इस कारण सियासत गरमा गई है.