Roorkee में वैक्सीनेशन पर प्रशासन सख्त, बिना टीकाकरण के दुकान खोलने पर होगी कार्रवाई
ABP Ganga | 13 Jun 2021 12:54 PM (IST)

रूड़की में कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन लोगों से लगातार वैक्सीनेशन करवाने की अपील कर रहा है। जिसमें अब नगर पालिका को भी इसका जिम्मा दिया गया है। वहीं नगर पालिका ने दुकानदारों, ठेले और रिक्शा चालकों को ये निर्देश दिया है कि बिना टीकाकरण के अगर कोई भी व्यापारी अपनी दुकान खोलेगा तोह उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।