Adhir Ranjan के राष्ट्रपति वाले बयान ने मचाया राजनीति में हड़कंप, अब आगे क्या होगा? Das Ka Dastawez
ABP Ganga | 28 Jul 2022 11:29 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर...कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का एक अभद्र बयान...बड़े सियासी विवाद की वजह बन गया है। इसको लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। कई बार तनातनी की स्थिति बन गई। संसद से लेकर सड़क तक बवाल हुआ।..आखिरकार अधीर रंजन चौधरी को कहना पड़ा..कि उनसे चूक हो गई..और वे राष्ट्रपति से मिलकर..अपने बयान पर माफी मांगेंगे। सीएम योगी ने भी अधीर रंजन चौधरी के बयान की तीखी निंदा की है। महिला आयोग ने भी अधीर रंजन चौधरी को 3 अगस्त का बुलावा भेज दिया है...और लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है...