Agra: मालखाने से हुई चोरी मामले में ADG ने लिया एक्शन, पुलिसवालों पर गिरी गाज
ABP Ganga | 17 Oct 2021 04:45 PM (IST)

आगरा के मालखाने से चोरी हुए 25 लाख रुपये मामले पर एक्शन लिया गया है। एडीीजी ने थाना प्रभारी अनूप तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा 1 सब इंस्पेक्टर, 3 सिपाही, 1 हेड मोहरिर को भी सस्पेंड कर दिया गया है।