Lakhimpur Case: Ashish Mishra से सवाल जवाब जारी, 5 घंटे से चल रही पूछताछ
ABP Ganga | 09 Oct 2021 05:09 PM (IST)

लखीमपुर मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ जारी है। 5 घंटे से ज्यादा समय से क्राइम ब्रांच के सवाल जवाब का सिलसिला चल रहा है। इस पूछताछ के दौरान आशीष ने पुलिस को एक वीडियो सौंपी है। इस वीडियो में तेज रफ्तार से निकलती हुई स्कार्पियो दिखाई दे रही है। बता दें कि सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है कि पूछताछ के दौरान आशीष ने गलत जानकारी भी दी है.