Narendra Giri Death Case: जेल में बंद आरोपी Anand Giri ने जान पर खतरा बताते हुए की सुरक्षा की मांग
ABP Ganga | 24 Sep 2021 09:09 AM (IST)

महंत नरेंद्र गिरि केस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। जेल में बंद आरोपी आनंद गिरि ने जान पर खतरा बताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जिसको देखते हुए कोर्ट ने प्रयागराज की नैनी जेल अधीक्षक को आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी, और संदीप तिवारी को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। तीनों आरोपियों को जेल मैन्युअल के मुताबिक सुरक्षा देने के आदेश हैं। आपको बता दें कि तीनों आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।