Accident In Greater Noida: तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, घटनास्थल से EXCLUSIVE तस्वीरें..
ABP Ganga | 15 May 2022 06:16 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर में सड़क हादसा हुआ है । तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया । कार में बैठे लोगों की हालत गंभीर है । दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कंटेनर चालक कंटेनर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा किया । ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा चौक की घटना बताई जा रही है।