Uttarakhand Election: आप ने लॉन्च किया थीम सॉन्ग, गाने के जरिए सरकार पर साधे निशाने
ABP Ganga | 01 Feb 2022 09:02 AM (IST)

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनावी कैंपेन को धार देनी शुरू कर दी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च किया। इस थीम सॉन्ग में पिछले 21 साल में बीजेपी और कांग्रेस के काम काज दिखाए हैं और राज्य की बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों की हालत दिखाई गई है।