Aamir Khan Divorce:'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का रिश्ता नहीं रह पाया 'परफेक्ट'! महंगा पड़ा था Reena Dutta को तलाक देना
ABP Ganga | 05 Jul 2021 08:03 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लेने का ऐलान किया है। आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की खबर को शेयर करते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। आमिर और किरण के तलाक की खबर फैन्स के लिए बेहद शॉकिंग है। क्या आप जानते हैं आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी कहां शुरू हुई? आमिर खान ने उनसे शादी करने के लिए 50 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई थी? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको बताते हैं।