Thailand की युवती बनी Corona का शिकार, अय्याशी के वायरस ने ले ली जान ! | High Alert
ABP Ganga | 10 May 2021 07:44 PM (IST)

यूपी के लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर आई है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हालही में एक थाईलैंड से आई युवती की कोरोना से मौत हुई। खबरों के अनुसार युवती 31 साल की थी जिसे 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 3 मई को वे कोरोना से पीड़ित होने के कारण मृत्यु को समर्पित हो गई। इस मामले में एक भाजपा नेता का नाम सामने आया है जिसने इस लड़की को मोटी रकम देकर थाईलैंड से लखनऊ बुलाया था।