इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर, शव को अस्पताल से घर तक पैदल लाए परिजन
ABP Ganga | 18 May 2021 05:01 PM (IST)

हरदोई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां कोविड मरीज के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली. अस्पताल से घर तक परिजनों को डेडबॉडी को पैदल ही लेकर जाना पड़ा. इस पर परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अस्पताल प्रशासन अब सफाई देने में जुटा हुआ है. देखिए ये रिपोर्ट...