BJP के जन विश्वास यात्रा का आज छठा दिन, बहराइच में CM Yogi होंगे शामिल
ABP Ganga | 24 Dec 2021 10:50 AM (IST)

BJP के जन विश्वास यात्रा का आज छठा दिन है। आज बीजेपी संगठन के 6 क्षेत्रों की यात्राएं अपने अलगे पड़ाव पर पहुंचेंगी। जिसमें से गोंडा की जनविश्वास यात्रा आज बहराइच पहुंचेगी। जिसमें खुद सीएम योगी शामिल होंगे और महसी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले 5 सालों में सीएम योगी महसी विधानसभा का पांचवी बार दौरा करेंगे।