Covid-19 से बिगड़े देश के हालात, पिछले 24 घंटों में आए 2 लाख 61 हजार नए केस
ABP Ganga | 18 Apr 2021 12:24 PM (IST)

देश में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 61 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आए हैं। इसी दौरान 1501 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई। यह आंकड़ा आने वाले समय के लिए काफी भयानक है।