अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 17 की मौत, आबकारी अधिकारी समेत तीन सस्पेंड
ABP Ganga | 29 May 2021 07:52 AM (IST)

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है। इस घटना का सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी और आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब इस में कार्रवाई करते हुए विभाग ने तीन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।