यूपी में Oxygen प्लांट को लेकर बड़ी खबर, जल्द लगेंगे 125 ऑक्सीजन प्लांट
ABP Ganga | 30 Apr 2021 08:53 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कई बड़े फैसले लिए हैं। उनके निर्देश पर प्रदेश के लगभग 50 अति प्रभावित जिलों और हर जिले में कम से कम दो सीएचसी यानि प्रदेश में करीब 125 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को निर्देश भी जारी किये हैं। सरकार के मुताबिक योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने इसके लिए तत्काल कार्यवाही भी शुरू कर दी है।