मौत के चैंबर में सांसें, लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में एक साथ 11 मरीजों की मौत | High Alert
ABP Ganga | 29 Apr 2021 07:19 PM (IST)

कोरोना काल में लोग हर पल जिंदगी से जंग हार रहे हैं. उन्हें ना तो समय पर ऑक्सीजन मिल रही है ना ही ढंग से इलाज. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सरकारी से लेकर महंगे अस्पतालों में भी व्यवस्था ठप हो चुकी है. लखनऊ के टेंडर पॉम अस्पताल में एक साथ 11 मरीजों की मौत हो गई. बिजनौर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.