संविधान की शपथ: 2019 चुनाव की लड़ाई सितारों से जगमगाई ! देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 23 Apr 2019 05:24 PM (IST)

देश में चुनावी शोर का जोर है, नतीजे 23 मई को आ रहे हैं और जीत का दावा हर पार्टी कर रही है. बीजेपी कह रही है मोदी लहर है और विरोधी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. सभी पार्टियों को जीत का तो भरोसा है लेकिन शायद अपने कार्यकर्ताओं पर नहीं . ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चुनावी घमासान में हर पार्टी को चाहिए स्टार पावर, लगातार फिल्म, खेल जगत के सितारे पार्टियों में शामिल हो रहे हैं और उन्हें टिकट भी दिया जा रहा है. संविधान की शपथ में यही हमारा आजा का मुद्दा है, सवाल है कि क्या कार्यकर्ता बेचारे और चमक रहे हैं सितारे?