श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: ABP न्यूज पर देखिए धमाके से जुड़ी पल-पल की अपडेट
ABP News Bureau | 21 Apr 2019 06:39 PM (IST)

ईस्टर की खुशी आज मातम में तब्दील हो गई. भारत के पड़ोसी और मित्र देश श्रीलंका में एक के बाद एक आठ विस्फोटों में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में काफी संख्या में विदेशी नागरिक भी हैं. हमले के बाद हर तरफ मातम पसरा है. इस हमले से पूरी दुनिया अवाक है और मरने वालों के परिवार के प्रति सांत्वना जता रही है. पहला हमला सुबह करीब 9 बजे हुआ था और आखिरी करीब तीन बजे.