श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: कोलंबो में हुआ एक और विस्फोट, बरामद किए गए 87 बम
ABP News Bureau | 22 Apr 2019 04:54 PM (IST)
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक और बम धमाका हुआ है. यह धमाका चर्च के नजदीक बम को निष्क्रिय करते वक्त हुआ. इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आज ही पुलिस को एक बस स्टेशन से 87 बम डेटोनेटर मिले. रविवार को ही श्रीलंका में अलग-अलग आठ धमाके में 290 लोगों की मौत हो गयी थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मरने वालों में आठ भारतीय भी शामिल हैं.