IPL 2021 SRH vs KKR : कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, क्या SRH करेगी पुराना बदला पूरा?
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 05:21 PM (IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के तीसरे मैच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. हैदराबाद की टीम की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर के हाथों में हैं. उनकी टीम में जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय और राशिद खान जैसे मैच विनर शामिल हैं.