मैच से पहले Virat Kohli ने भरी जीत की हुंकार | महामुकाबले पर महाकवरेज
ABP News Bureau | 23 Oct 2021 06:32 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीम टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) की खिताबी जंग में भारत पर भरोसा जताया जा रहा है कि भारतीय टीम एक बार फिर दुबई में जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी.