23 जुलाई से शुरू होगा Tokyo Olympics, जानिए भारत की दावेदारी कितनी मजबूत?
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 08:14 AM (IST)

तोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब लगभग एक महीने का वक्त रह गया है. आगामी 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि तोक्यो ओलंपिक को कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द कर दिया गया था. इस साल भी कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ओलंपिक खेलों के आयोजन पर लगातार सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसके बाद इन खेलों को 23 जुलाई से कराने का फैसला लिया गया था.