Tokyo Olympics: जानिए कैसा रहा भारत के लिए रविवार का दिन
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 10:12 PM (IST)

ओलंपिक से आज दो अच्छी खबरें आयी हैं. पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास बना दिया है. भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गयी हैं जिन्होेंने दो ओलंपिक में मेडल जीता हो. वहीं भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी कमाल कर दिया है. 41 साल बाद हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है. आज ब्रिटेन को 3-1 से भारत ने हरा दिया, वहीं बॉक्सर लवलीना पहले ही एक मेडल पक्का कर चुकी हैं, यानी अब तक भारत के तीन मेडल तो हो गए हैं.