Wimbledon 2021 के फाइनल मे पहुंचे Novak Djokovic, Matteo Berrettini से होगी भिड़ंत
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 09:51 AM (IST)

दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विंबलडन 2021 के फाइनल मुकाबले में पहुंच गए हैं. नोवाक जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में कनाड़ा के डेनिस शापोवालोव को 7-6 (7/3), 7-5, 7-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में जोकोविच की टक्कर मैटियो बेरेटिनी से होगी. बेरेटिनी ने हुरकाज को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी.