KKR vs MI: आज होगी Kolkata और Mumbai की भिड़ंत, Andre Russell पर रहेगी सबकी नजर | IPL 2020
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2020 05:49 PM (IST)
बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. मुंबई इंडियंस की नज़रें जहां पहले मैच में सीएसके के खिलाफ मिली हार से उभरने की होंगी, तो वहीं केकेआर अपने सफर का आगाज जीत से करने की कोशिश करेगी. तीसरा खिताब जीतने के इरादे से केकेआर ने इस सीजन में अपने सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्र रसेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करवाने के संकेत दिए हैं.