Corona की वजह से रद्द हो सकता है IPL 2020
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 12:29 PM (IST)

कोरोना वायरस आईपीएल को भी अपनी चपेट में ले सकता है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोरोना वायरस से बचने के लिए आईपीएल स्थगित करने की मांग की है. टोपे का कहना है कि एक जगह पर जब भीड़ इकट्ठी होती है तो बीमारियों के फैलने का डर रहता है, इसलिए आईपीएल को टाला जा सकता है.