Corona को लेकर Dilip Vengsarkar की मांग, 'इस साल नहीं होना चाहिए IPL'
ABP News Bureau | 13 Mar 2020 03:24 PM (IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Dileep Vengsarkar ने कहा कि इस साल IPL नहीं होना चाहिए. बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के चलते IPL के 13वे सीजन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. 29 मार्च से शुरू हो रहा है IPL हालाकि विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल के पहले IPL में भाग नहीं ले सकते. आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में दर्शकों के साथ IPL का कोई मैच नहीं होगा. साथ ही दिल्ली में सारी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को कोरोना के शक में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.