बिना दर्शकों के IPL कराने पर Manish Tewari बोले- ऐसा कौन-सा भूचाल आ जाएगा इसे स्थगित करने पर?
ABP News Bureau | 13 Mar 2020 02:00 PM (IST)

IPL 2020 का आयोजन रद्द करने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि अभी तक बीसीसीआई ने स्वयं ये फैसला क्यों नहीं किया. आईपीएल तुरंत रद्द होना चाहिए. लोगों का स्वास्थ्य सबसे ऊपर है. अगर आईपीएल नहीं होगा तो ऐसा कौन सा भूचाल आ जाएगा देश में?