IPL 2024 SRH vs CSK :क्या आज CSK को खलेगी Mustafizur की कमी, किसका पलड़ा होगा भारी? जानिए रिपोर्ट
एबीपी लाइव | 05 Apr 2024 05:26 PM (IST)

आईपीएल 2024 के मैच नंबर 18 में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें राजवी गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों के बीच मुकाबला बेहद ही दिलचस्प हो सकता है क्योंकि एक तरफ धोनी के धुरंधर होंगे और दूसरी तरफ अब तक आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ी टोटल बनाने वाली हैदराबाद होगी. इस मैच के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव दिखना तय है, जबकि हैदराबाद बगैर बदलाव के ही उतर सकती है.