IND Vs ENG Women Cricket : सीरीज बचाने के लिए उतरेगा भारत, Mithali Raj से बड़ी उम्मीदें
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 07:22 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. भारत के सामने इस मैच में सीरीज बचाने की चुनौती है. भारत को पहले मैच में आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. दरअसल, बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाया था.