World Test Championship के Final में क्या India बैकफुट पर है? | Wah Cricket
ABP News Bureau | 20 Jun 2021 07:48 PM (IST)

साउथैंप्टन के रोज बाउल में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 217 रनों पर ही सिमट गई. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ. आज शुरुआत से ही तेज़ गेंदबाजों को पिच से मदद मिली और भारत ने महज़ 71 रनों पर अपने सात विकेट गवां दिए.