Sri Lanka के खिलाफ पहले ODI में India ने बनाए कई सारे Record | Wah Cricket
ABP News Bureau | 19 Jul 2021 07:27 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 262 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.