Virat Kohli को मिला अपना शोएब अख्तर, गेंदबाज की रफ्तार देख उड़े लंका के होश
shubhamsc | 07 Jan 2020 11:15 PM (IST)
भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में चल रहे दूसरे टी20 में केएल राहुल और शिखर धवन की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारत ने श्रींलका दूसरे टी20 में 7 विकेट से मात दे दी. राहुल और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान भारत का पहला विकेट 71 रनों पर गिरा जब राहुल 32 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. वो शुरू से ही आक्रामक खेल रहे थे. वहीं अगर शिखर धवन की बात करें तो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे धवन 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए.