IND vs NZ WTC Final: क्रीज पर Kohli और Rahane मौजूद, जानिए अबतक का अपडेट
ABP News Bureau | 19 Jun 2021 07:31 PM (IST)

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच को टेस्ट क्रिकेट के सबसे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पहली बार क्रिकेट को लंबे फॉर्मेट का बादशाह मिलने जा रहा है. टीम इंडिया एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 से पर्दा हटाकर साफ कर चुकी है कि वह फाइनल के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है. तेज गेंदबाजों के हक में रहने वाले हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता है.