FIFA ने भारतीय फुटबॉल को दिया बहुत बड़ा झटका
ABP News Bureau | 16 Aug 2022 01:10 PM (IST)

FIFA Suspends AIFF : भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों और फैन्स के लिए बुरी खबर है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. फीफा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन की वजह से यह फैसला किया गया. फीफा ने थर्ड पार्टी के दखल की वजह से यह निर्णय लिया है. अहम बात यह है कि 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप की शुरुआत होने वाली है. इसमें बैंगलोर एफसी की टीम जमशेदपुर एफसी से भिड़ने वाली है.