Virat Kohli अर्धशतक के बाद रन आउट, क्या इस साल नहीं लगेगा एक भी शतक? | वाह क्रिकेट
ABP News Bureau | 17 Dec 2020 07:12 PM (IST)

भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खो कर 233 रन बनाये. इसमें सबसे ज्यादा योगदान कप्तान विराट कोहली का रहा जो 74 रन बनाकर रन आउट हुए. हालांकि यह विराट का इस साल आखिरी टेस्ट मैच है और अगर वे दूसरी पारी में भी शतक नहीं बना पाते तो यह 11 साल में पहली बार होगा जब विराट ने साल में एक भी शतक नहीं बनाया.