India Vs Australia: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
ABP News Bureau | 04 Jan 2021 10:59 AM (IST)

सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. टेस्ट सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. टीम इंडिया आज मेलबर्न से सिडनी के लिए रवाना होगी.