पाकिस्तानी क्रिकेटर को दाऊद ने दे दी है बड़ी धमकी, कहा- 'मुंह बंद रखो वरना...'
ABP News Bureau | 12 Oct 2017 12:11 PM (IST)

पाकिस्तान में छिप कर रह रहा अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, दादागिरी से बाज़ नहीं आ रहा है. डॉन ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को मुंह बंद रखने वरना नतीजे भुगतने की धमकी दी है. दरअसल डॉन के समधी जावेद मियादाद और शाहिद अफरीदी का मैच फिक्सिंग को लेकर झगड़ा चल रहा है.