Mohammed Siraj पर नस्लीय टिप्पणी से गुस्सा Virat Kohli, बोले- दोषियों के खिलाफ कारर्वाई हो
एबीपी न्यूज़ | 10 Jan 2021 04:42 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट में तीसरे और चौथे दिन मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की थी.