Sourav Ganguly की हालत अब स्थिर, डॉक्टरों ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
एबीपी न्यूज़ | 02 Jan 2021 07:21 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनकी हेल्थ पर अपडेट जारी करते हुए अस्पताल ने बताया है कि गांगुली की हालत अब स्थिर है.