BCCI कल करेगी शमी पर फैसले का एलान, COA को सौंपी गई रिपोर्ट
ABP News Bureau | 21 Mar 2018 01:48 PM (IST)

क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर पाकिस्तानी लड़की से पैसे लेने के आरोपों की जांच की रिपोर्ट COA प्रमुख विनोद राय को सौंप दी गई है. एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में पैसे लेने के आरोपों से मोहम्मद शमी को क्लीन चिट दी गई है और बीसीसीआई कल शमी पर फैसले का एलान कर सकती है.