IND v NZ: Team India के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 10:57 PM (IST)

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे पर पांच T-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा. अगर भारत तीसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी जीतने में कामयाब होता है तो वह न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज अपने नाम करेगा. हालांकि सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी बचे तीन मैचों में से एक ही जीतने की जरूरत है.