IND v AUS 3rd ODI: टॉस जीतकर भारत ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, Gill और Natarajan को मौका
एबीपी न्यूज़ | 02 Dec 2020 09:48 AM (IST)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेजबान देश की राजधानी कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया को पहले दोनों मुकाबलों में मात देकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 0-2 से अजेय बढ़त बना चुकी है. लेकिन शुक्रवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले तीसरा वनडे जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी.