IND v AUS 1st Test: पहली पारी में भारत ने 53 रनों की बनाई बढ़त
एबीपी न्यूज़ | 18 Dec 2020 04:57 PM (IST)

भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 192 रनों पर ढेर कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी में 244 बनाए थे. इस लिहाज से उसे आस्ट्रेलिया पर 53 रनों की अहम बढ़त मिली है.