आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 : इंडिया vs न्यूज़ीलैण्ड, 1st सेमीफइनल मैच हाइलाइट्स
ABP News Bureau | 11 Jul 2019 07:57 AM (IST)

इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल को न्यूज़ीलैंड ने 18 रनों से अपने नाम कर लिया है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने रिज़र्व डे पर खेले गए इस मैच में पहले खेलते हुए 239 रन बनाए थे. भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन वो 49.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल-आउट हो गया.