टी-20 विश्व कप के लिए धोनी ने बनाया नया लुक, बदल लिया बालों का स्टाइल
ABP News Bureau | 12 Oct 2017 12:31 PM (IST)

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. टी-20 विश्व कप से पहले धोनी का एक और लुक सामने आया है. लंबे बाल और चश्मे में धोनी बिल्कुल अलग लग रहे हैं. वैसे 2007 तक धोनी अपने लंबे बालों के लिए काफी मशहूर थे. यहां तक कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी उनकी तारीफ करने नहीं खुद को नहीं रोक पाए थे. लेकिन 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी ने बाल मुंडवा कर सबको चौंका दिया था. अब 8 मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप से पहले धोनी ने एक बार फिर अपना लुक बदल लिया है.